फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Bageshwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Sun, 22 Jun 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 22 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
बिंदु देवी। फाइल फोटो
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील क्षेत्र के खर्कटम्टा गांव की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मायके वालों ने सुसराल वालों पर उस मारने का आरोप लगाते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रविवार को बिंदु देवी (30) को गंभीर अवस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए थे। परिवार वालों का कहना था कि उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में डॉ. नसीम अहमद ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि जब महिला ने जहरीला पदार्थ गटका, उस समय उसका पति खेतों में काम कर रहा था। महिला के बच्चे घर के आंगन में खेल रहे थे। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दी। मृतका के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

इनसेट

मेरी बेटी मरी नहीं, मारी गई है.....

बागेश्वर। मृतका के माता-पिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता चंद्र लाल का कहना था कि ससुराल वाले उसकी बेटी को परेशान करते थे। मायके वालों से फोन पर बात तक नहीं कराई गई। बेटी के पास जहर कहां से आया, ससुराल वालों ने ही खिलाया होगा। बताया कि वह पुलिस में ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर कराएंगे। मृतका की मां ने भी रोते-बिलखते कहा कि बेटी से जब आखिरी बार बात हुई थी तो वह जोर-जोर से रो रही थी। कहा कि मेरी बेटी को मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

मृतका का भाई हरियाणा से आ रहा है। मायके वालों ने उसके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। अभी मामले में कोई तहरीर भी नहीं मिली है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। - अजय लाल साह, सीओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed