फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   woman caught selling charas

परचून की दुकान की आड़ में चरस की तस्करी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
woman caught selling charas
बागेश्वर में चरस तस्करी का खुलासा करतीं एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस ने परचून की दुकान से दो किलो चरस बरामद की। दुकानदार महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला पूर्व में छह किलो चरस के साथ पकड़ी गई थी।
विज्ञापन

एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने कोतवाली में घटना का खुलासा किया। बताया कि तल्ली बाजार निवासी प्रेमा देवी की बागनाथ मंदिर के पास परचून की दुकान है। इसकी आड़ में वह चरस की तस्करी करती है। सोमवार को तहसीलदार नवाजिश खलिक की मौजूदगी में प्रेमा की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो किलो 60 ग्राम चरस बरामद हुई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रेमा देवी 2007 में भी छह किलो चरस के साथ गिरफ्तार की जा चुकी है। उसके परिजन भी इसी मामले में पकड़े जा चुके हैं। बावजूद इसके उन्होंने तस्करी बंद नहीं की। एसपी ने टीम को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। टीम में एसएसआई मोहन चंद्र पडलिया, एसआई मदन लाल, मीना रावत, अशोक पंवार, वीरेंद्र गैड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed