{"_id":"687d38086462b975c8057534","slug":"woman-burnt-by-stove-fire-while-cooking-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-117273-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खाना बनाते समय चूल्हे की आग से झुलसी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खाना बनाते समय चूल्हे की आग से झुलसी महिला
Mon, 21 Jul 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर क्षेत्र की एक महिला शनिवार की रात चूल्हे पर खाना बनाते समय झुलस गई। परिजनों ने महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया है।
देर रात मंडलसेरा क्षेत्र के एक गांव की 32 वर्षीय महिला लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक उसे दौरा पड़ा और वह चूल्हे की आग की चपेट में आ गई। परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नसीम अहमद ने बताया कि महिला मामूली रूप से झुलसी थी जिसका उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी है।