{"_id":"59d6602a4f1c1bb0538b5db0","slug":"wire-broke-electric-current-ran-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से खेतों में दौड़ा करंट, चालक को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से खेतों में दौड़ा करंट, चालक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलौना में पशु अस्पताल का सामान उतारने के लिए जा रहे ट्रक को चालक ने जैसे ही अस्पताल परिसर की तरफ मोड़ा तो ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार टूट कर खेतों में जा गिरे। खेतों में करंट दौड़ने से वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर यूपीसीएल ने तुरंत लाइन काटी। इससे लोग हताहत होने से बच गए। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की जमकर धुनाई कर दी। उन्होंने विरोध में पशु चिकित्साधिकारी का भी घेराव किया।
बृहस्पतिवार सुबह एक ट्रक हल्द्वानी से कृषि विभाग का सामान लेकर बागेश्वर की ओर आ रहा था। ट्रक में पशु अस्पताल बिलौना का भी कुछ सामान था। अस्पताल के पास बड़े वाहनों के आने जाने के लिए कम जगह है। चालक के सामान उतारने के लिए ट्रक पीछे करते ही बिजली के तार टूटकर जमीन में आ गिरे। इससे खेतों में करंट दौड़ने लगा। खेतों में काम करने वालों में अफरातफरी मच गई।
हो-हल्ला होने पर वहां अन्य ग्रामीण भी धमक गए। ग्रामीणों ने चालक की धुनाई कर दी। बाद में पशु चिकित्साधिकारी का भी घेराव किया। सूचना मिलने पर यूपीसीएल ने तुरंत लाइन काट दी। घेराव करने वालों में आनंद सिंह, कमल सिंह, भगवती देवी, नैन सिंह और यशपाल सिंह आदि थे।