{"_id":"621d24a30dc6e51f61176197","slug":"winners-of-bageshwar-bageshwar-news-hld4550844138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक विजेता खिलाड़ियों का डिग्री कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक विजेता खिलाड़ियों का डिग्री कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत
विज्ञापन
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ प्राचार्य और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रुद्रपुर और द्वाराहाट में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का डिग्री कॉलेज पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रतियोगिताओं में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर बालक, बालिका वर्ग में कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
द्रोण कॉलेज रुद्रपुर में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में डिग्री कॉलेज की छात्रा श्रद्धा जोशी, नेहा थापा, हर्षिका कक्कड़ की टीम विजेता रही। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की टीम से खेलते हुए पूूजा आर्या, विशाखा साह, नमीश रावत, गोकुल खेतवाल, दिनेश दानू, प्रशांत कुमार, विजय गढ़िया, विवेक नेगी ने शानदार खेल दिखाया।
प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जिले के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते, जबकि बालिका वर्ग में भी दो स्वर्ण पदक जीते। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट में आयोजित प्रतियोगिता में बागेश्वर कॉलेज की टीम बालक, बालिका वर्ग में विजेता रही। प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल ने सोमवार को इन विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस मौके पर टीम प्रबंधक भूपेंद्र सिंह दानू, खेल प्रशिक्षक धर्मेंद्र बोरा भी मौजूद रहे।