{"_id":"e1f59741ff6b98928de801b4500af9f7","slug":"will-the-movement-of-bastie-gramina-16-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्ती के ग्रामीण 16 से करेंगे आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्ती के ग्रामीण 16 से करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धरमघर (बागेश्वर)।
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन, लोनिवि कपकोट की घोर उपेक्षा के कारण चार किमी लंबी सनगाड़ बास्ती सड़क की हालत बदतर हो चुकी है। सड़क के किनारे नाली, दीवार न बनने के कारण सड़क पर दुर्घटना की आशंका है।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आए मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने सड़क न सुधरने पर 16 जून से गांव में ही आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लोनिवि ने चार कि मी लंबी सड़क का कटान करके उसे लावारिस छोड़ दिया है। सड़क के किनारे नाली नहीं बनी हैं जबकि किनारे, पहाड़ी की ओर से दीवारों का निर्माण नहीं किया गया है। सड़क पर गड्ढे बने हैं।
विज्ञापन
अनेक जगह सड़क मानकों के अनुसार नहीं काटी गई है। जिस कारण दुर्घटना की आशंका बनी है। इन हालातों में सड़क में वाहनों का चलना बंद है। सड़क की हालत शीघ्र सुधारने की मांग को पहले भी कई बार आंदोलन हुए हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो सकी है।
उन्होंने सड़क की दशा न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें ग्राम प्रधान दीपा देवी, दीवान सिंह, हयात सिंह, गंभीर सिंह, नरेंद्र सिंह, केदार सिंह, हीरा सिंह, पूरन सिंह, धाम सिंह, लक्ष्मण सिंह, रमेश सिंह, देवेंद्र आदि थे। वहीं मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वह लोनिवि के अफसरों से सड़क सुधारने को कहेंगे।