फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   will Blackouts across the state

प्रदेशभर में कर देंगे ब्लैकआउट

Fri, 15 Apr 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 15 Apr 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
 will Blackouts across the state
विद्युतकर्मी - फोटो : अमर उजाला

गरुड़/बागेश्वर। संविदा बिजली कर्मी को बेरहमी से पीटने वाले बैजनाथ के लाइन हाजिर एसओ एसएस कुशवाहा के निलंबन की मांग जोर पकड़ने लगी है। उत्तराखंड बिजली कर्मचारी संगठन ने मांग पूरी न होने पर प्रदेश भर में बिजली सप्लाई ठप करने की धमकी दी है। साथ ही मांग के समर्थन में नारेबाजी भी की। उत्तराखंड बिजली कर्मचारी संगठन की जिला इकाई ने शुक्रवार को प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया है कि संविदा बिजली कर्मी अनिल पंत मंगलवार को कोट भ्रामरी मंदिर से बिजली का काम कर अकेले घर लौट रहा था।

विज्ञापन


तभी बैजनाथ के लाइन हाजिर एसओ उसे थाने ले गए और वहां उसकी बेरहमी से पिटाई कर घायल कर दिया। जिसका चार दिन से इलाज कराया जा रहा है। इसके बावजूद अपने को बचाने की नीयत से एसओ ने बिजली कर्मी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। छात्रसंघ गरुड़ के अध्यक्ष दीपक खुल्बे, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष नवीन ममगई, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, व्यापार संघ गरुड़ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी, व्यापार संघ गागरीगोल ने एसपी से आरोपी एसओ को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन


इधर, बेरोजगार संघ बागेश्वर के जिलाध्यक्ष सुनील पांडे, विनोद कांडपाल ने भी उनकी मांग को वाजिब बताया है। सीओ धनी राम ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। वहीं बागेश्वर के बिजली घर में हुई विद्युत अधिकारी कर्मचारी संगठन ने विरोध-प्रदर्शन कर घटना की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर प्रदेश भर में ब्लैकआउट समेत कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में ललित पांडे, आनंद खाती, मदन जोशी, रमेश मेहता, जीवन रावत, आनंद आर्य, देवेंद्र सिंह, ताराप्रसाद, पूरन, राजेंद्र धामी, मदन सिंह बिष्ट, सुरेश उपाध्याय, भुवन चंदोला, सुंदर सिंह, गोकुलानंद उपाध्याय, नरेंद्र असवाल, भुवन जोशी, जीवन नेगी, मोहन रावत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed