फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wild pig attack on old woman, injured

वृद्धा पर जंगली सुअर का हमला, जख्मी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Wild pig attack on old woman, injured
सुअर के हमले में जख्मी जानकी देवी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर/कांडा। फसलों को रौंदने के साथ ही जंगली सुअर इंसानों पर भी हमला करने लगे हैं। कांडा के खुनौली गांव में जंगली सुअर ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जंगली सुअरों से निजात न दिलाने पर लोगों में वन विभाग के प्रति रोष है। खुनौली गांव की जानकी देवी (82) पत्नी स्वर्गीय प्रेम बल्लभ बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत में टहल रही थीं। सुबह करीब साढ़े दस बजे झाड़ियों से निकले सुअर ने उन पर हमला कर दिया। सुअर के हमले से बुजुर्ग महिला खेत में जा गिरी। सुअर ने उनके बाएं पैर के साथ ही शरीर के तमाम हिस्सों में झख्म कर दिए। चिल्लाने पर गांव के लोग हल्ला मचाते हुए मौके पर पहुंचे, तब जाकर सुअर भागा। जानकी के पोते रोहित कांडपाल ने बताया कि गांव में जंगली सुअरों का काफी आतंक है। सुअर खेती को जबरदस्त नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस वजह से लोगों को खेती का भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सुअरों के आतंक की सूचना वन विभाग के साथ ही प्रशासन को दी है। ग्रामीण कवि कांडपाल का कहना है कि सुअरों ने खेती तो उजाड़ी ही, अब इंसानों पर भी हमले करने लगे हैं, जिससे गांव के लोगों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से सुअरों से निजात दिलाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed