फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   When will the Khataigaon lock of animal service center open?

पशु सेवा केंद्र खातीगांव का ताला कब खुलेगा

Sat, 21 Oct 2017 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 21 Oct 2017 08:57 PM IST
विज्ञापन
When will the Khataigaon lock of animal service center open?
पशु सेवा केंद्र खातीगांव में लगा ताला।  - फोटो : amar ujala

एक तरफ प्रदेश सरकार लोगों से उन्नतशील पशुओं को पालकर दूध का उत्पादन बढ़ाकर मुनाफा बढ़ाने की बात कर रही है। वहीं, पल्ला कमस्यार क्षेत्र के पशुपालकों की सुविधा के लिए खातीगांव में स्थापित पशु सेवा केंद्र में सात साल से लगा ताला आज तक नहीं खुल सका है।

विज्ञापन


इस केंद्र के नहीं खुलने के कारण पशुपालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अच्छी नस्ल के पशुओं के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। गुस्साए पशु पालकों ने शीघ्र ताला नहीं खुलने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पल्ला कमस्यार क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में रह रहे पशु पालकों की सुविधा के लिए खातीगांव में पशु सेवा केंद्र स्थापित है। लेकिन, इस केंद्र में पशु चिकित्सक और पशुधन प्रसार अधिकारी नहीं होने के कारण वर्ष 2010 में ताला लगा हुआ है। केंद्र के नहीं खुलने के कारण पशु पालकों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार पशुओं का इलाज नहीं हो पा रहा है। पशु पालकों को उन्नतशील दुधारू पशुओं के बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। पशुपालकों ने कहा उन्होंने शासन और पशु पालन विभाग से कई बार पशु सेवा केंद्र पर लगे ताले को खोलने की मांग की, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हो सकी है।


उन्होंने ताला शीघ्र नहीं खुलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में पूर्व सैनिक कल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य शामिल हैं। इधर, पशु पालन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिक्त पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। शासन से पशुधन प्रसार अधिकारी और कर्मचारियों के मिलते ही पशु सेवा केंद्र संचालित हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed