फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Electricity reached Jantoli of Kapkot for the first time

Bageshwar: आजादी के 77 साल बाद मिली सुविधा से ग्रामीणों में खुशी, पहले खंभे को लगाया टीका; फिर दबाया बटन

Tue, 17 Jun 2025 12:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Updated Tue, 17 Jun 2025 12:32 PM IST
सार

आजादी के 77 साल बाद वाछम गांव का जातोली तोक बिजली से रोशन हो गया है। बिजली पहुंचने पर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने पहले खंभे को टीका लगाया। इसके बाद बल्ब जलाया। अब तक गांव के लोग ढिबरी या सोलर लैंप के सहारे जीवन यापन कर रहे थे।

विज्ञापन
Electricity reached Jantoli of Kapkot for the first time
कपकोट के जांतोली में पहली बार बिजली पहुंचने पर बिजली के खंबे को टीका लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के 77 साल बाद वाछम गांव का जातोली तोक बिजली से रोशन हो गया है। बिजली पहुंचने पर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने पहले खंभे को टीका लगाया। इसके बाद बल्ब जलाया। अब तक गांव के लोग ढिबरी या सोलर लैंप के सहारे जीवन यापन कर रहे थे। जातोली तोक सुंदरढूंगा ग्लेशियर मार्ग का अंतिम गांव है। यहां 36 परिवार रहते हैं। दो साल पहले वाछम गांव को पहली बार बिजली से जोड़ा गया तो तोक के लोगों में भी जल्द लाभ मिलने की उम्मीद जगी।

विज्ञापन


क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियां और मौसम के कारण उनका इंतजार लंबा खिंच गया। रविवार को तोक में पहली बार बिजली सप्लाई चालू की गई। ग्रामीणों ने बिजली का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले खंभे को रोली-अक्षत से टीका लगाकर विधिवत पूजा की। इसके बाद तालियां बजाकर बल्ब जलाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जताया आभार
निवर्तमान ग्राम प्रधान मालती देवी ने कहा कि उनके कार्यकाल में पूरे गांव का बिजली से जुड़ना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। सामाजिक कार्यकर्ता चंदन दानू ने कहा कि तोक के समस्त ग्रामीण बिजली आने से बहुत खुश हैं। ग्रामीणों ने विधायक सुरेश गढि़या और यूपीसीएल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


62.18 लाख रुपये से गांव तक डाली गई छह किमी लंबी लाइन
वाछम से जातोली के लिए 62.18 लाख रुपये की लागत से 4.5 किमी हाईटेंशन और 1.5 किमी लंबी लो टेंशन लाइन डाली गई है। 25 केवी का ट्रांसफार्मर गांव में लगाया गया है। गांव में बिजली का ट्रायल सफल हो गया है। ग्रामीण इन दिनों बिजली फिटिंग आदि कार्य करवा रहे हैं। जल्द ही सभी घरों को कनेक्शन दिए जाएंगे। एसएस भंडारी, एसडीओ, यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed