फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wedio Viral in bageshwar

सोशल मीडिया पर महिला से मारपीट के वायरल वीडियो का एसपी ने लिया संज्ञान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Wedio Viral in bageshwar
Wedio Viral in bageshwar
बागेश्वर। सोशल मीडिया में महिला से मारपीट का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है। वीडियो कपकोट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। एसपी अमित श्रीवास्तव ने कपकोट के थानाध्यक्ष को मामले का पता लगाने के निर्देश दे दिए हैं। लोगों से इस वीडियो को वायरल नहीं करने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन

फेसबुक पर वायरल वीडियो में किसी गांव के एक मकान में एक पुरुष किसी महिला की बुरी तरह से पिटाई करता दिख रहा है। वीडियो में पुरुष कभी महिला को पैरों से पकड़कर घसीटता दिख रहा है तो कभी बालों को पकड़कर खींच रहा है। बीच-बीच में वह महिला को थप्पड़ भी मार रहा है। इस बीच एक बच्चा भी महिला को बचाने का प्रयास करता दिख रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में वह पुरुष महिला को किसी बात पर बुरी तरह से खींचता, घसीटता और मारता है। इस दौरान महिला भी बीच-बीच में कुछ बड़बड़ा रही है। कई बार वह खुद को बचाने और मारपीट का विरोध करते भी दिख रही है। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद एसपी श्रीवास्तव ने मामले का संज्ञान ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो की सही जानकारी अभी पता नहीं चल पाई है। वीडियो कपकोट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसके बाद थानाध्यक्ष को वीडियो की वास्तविक लोकेशन ट्रेस करने के निर्देेश दिए गए हैं। सही जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed