{"_id":"6a17ffc869c7cbb7910fc1c4","slug":"weather-changes-in-the-bichla-danpur-area-rain-and-hailstorm-damage-crops-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: बिचला दानपुर क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: बिचला दानपुर क्षेत्र में मौसम ने ली करवट, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
Thu, 28 May 2026 02:11 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 28 May 2026 02:11 PM IST
सार
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के बिचला दानपुर में बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज बारिश और ओलावृष्टि से जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं फलों और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
बागेश्वर में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र स्थित बिचला दानपुर में बुधवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। सुबह तक मौसम साफ रहने के बाद दोपहर में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन
ओले गिरने से क्षेत्र में आड़ू, खुबानी, प्लम समेत प्याज, लहसुन और धनिया जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने बताया कि बेमौसम ओलावृष्टि से बागवानी और सब्जी उत्पादन पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
हालांकि जिले के अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना हुआ है। वहीं जिला मुख्यालय में तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे उमस और गर्म हवाओं ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन