{"_id":"6488ba15a7cd141b080a5284","slug":"weather-change-in-district-bageshwar-news-c-8-1-166613-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कौसानी, गरुड़ में आंधी-तूफान के बीच तेज बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कौसानी, गरुड़ में आंधी-तूफान के बीच तेज बारिश
Wed, 14 Jun 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद आंधी-तूफान के बीच तेज बारिश हुई। तेज आंधी-तूफान आने से लोग आधे घंटे तक घरों से बाहर नहीं निकले। कौसानी, गरुड़, बैजनाथ, गागरीगोल, ग्वालदम आदि कस्बों में दोपहर बाद तेज बारिश हो रही है। तूफान आने आनंद राम पुत्र हरकराम के मकान चीड़ पेड़ गिर गया जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। फायर ब्रिगेड बैजनाथ और थाना बैजनाथ पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पेड़ काटकर हटाया। गरुड़ के पटवारी जीवन सिंह बुधवार को मौके पर नुकसान का आंकलन करेंगे। ग्रामीणों ने प्रभावित को सहायता देने की मांग की। संवाद
दिनभर उमस, शाम को बारिश, कौसानी में पेड़ गिरा
बागेश्वर/कपकोट/कौसानी/कांडा। जिलेभर में मंगलवार शाम को हल्की बारिश हुई। कौसानी क्षेत्र में शाम को छह बजे बाद तेज हवा चली। अनासक्ति आश्रम मार्ग पर एक सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बिजली आपूर्ति में समस्या आया है।
मंगलवार सुबह से मौसम साफ था। जिले भर में पारा चढ़ा हुआ था। वातावरण में काफी उमस थी। शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली। ठंडी हवा के साथ बारिश हुई। मंगलवार को दोपहर तक जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। शाम को बारिश के बाद तापमान चार डिग्री की गिरावट के साथ 30 डिग्री पर आ गया। देर शाम तक जिलेभर में हल्की बारिश जारी थी। संवाद
विज्ञापन
फोटो 13 बीजीएस 16 पी
.