{"_id":"65e36b8d151354f5850ca22e","slug":"weather-change-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104732-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बुग्यालों में हल्की बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बुग्यालों में हल्की बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश
Sat, 02 Mar 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/कौसानी/कांडा। बागेश्वर के उच्च हिमालयी क्षेत्र के बुग्यालों में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश हुई। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को सुबह से ही बारिश हुई। बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश का सिलसिला थमा। बारिश के कारण मौसम में ठंड बढ़ गई। जिला मुख्यालय के साथ कपकोट, कौसानी, कांडा में लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद मौसम खुलने से ठंड से कुछ राहत मिली। आसमान में बादल छाए हुए थे। संवाद
विज्ञापन