फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   way to vedimadhav ward is in very bad condition

वेणीमाधव जाने वाला पैदल रास्ता दे रहा हादसे को दावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
way to vedimadhav ward is in very bad condition
बागेश्वर। देखरेख के अभाव में नगरपालिका क्षेत्र के वेणीमाधव जाने वाला रास्ता बदहाल हो गया है। पानी के निकास के लिए बनीं नालियों की जालियां उखड़ने से हादसे का अंदेशा बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने रास्ते की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वेणीमाधव वार्ड को जाने वाला रास्ता पालिका की उपेक्षा से बदहाली की मार झेल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ता जगह-जगह से टूटा हुआ है। नाली पर लगीं जालियां उखड़ गई हैं, कई जगह जाली वाला हिस्सा खुला पड़ा है। इस कारण कई बार रात में लोगों का पैर उखड़ी जाली वाले हिस्से में फंस जाता है। बच्चों के गड्ढे में गिरने का भय बना रहता है। आरोप है कि कई बार अवगत कराने के बाद भी रास्ते को नहीं सुधारा जा रहा है। स्थानीय निवासी कस्तूरबा पाठक, नीमा दफोटी, नीमा कोठारी ने जल्द से जल्द रास्ते को ठीक करने की मांग की है। रास्ते की मरम्मत नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed