फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Watts App Group to resolve water crisis

वाट्स एेप ग्रुप से होगा जल संकट का समाधान

Sun, 30 Apr 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 30 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गर्मी के मौसम में जल संकट का समाधान करने में वाट्स एेप ग्रुप भी मददगार साबित होगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल संस्थान, जल निगम और स्वजल के अधिकारियों व कर्मचारियों का एक ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप के माध्यम से न केवल अधिकारियों के पास पेयजल समस्या की शिकायत जल्दी पहुंचेगी बल्कि समस्या का समाधान भी जल्दी किया जाएगा। जिलाधिकारी इस पर विशेष रूप से नजर रखेंगे। 


बागेश्वर जिले में गर्मी के मौसम में जल संकट बना रहता है। जिले के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां लोगों को वर्ष भर जल संकट का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में यह संकट और अधिक बढ़ जाता है। अकेले जल संस्थान के पास जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 176 पेयजल योजनाएं हैं। इसके अलावा जिले भर में सड़कों के किनारे 524 हैंडपंप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन



गर्मियों में पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने या हैंडपंप खराब होने की समस्या बार-बार आती है। कई बार जल संकट होने की स्थिति में ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है। लंबे समय तक हैंडपंप भी खराब पड़े रहते हैं। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर जल महकमों का एक संयुक्त वाट्स एेप  ग्रुप बनाया गया है। इसमें जल संस्थान, स्वजल और जल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को जोड़ा गया है। जिस इलाके में पेयजल संकट की सूचना होगी उसे ग्रुप में डाला जाएगा। जिस विभाग से संबंधित समस्या होगी उस विभाग को उसे दूर करना होगा। जल संकट को दूर करने को लेकर की गई कार्रवाई से भी अधिकारियों को अवगत कराना होगा। जिलाधिकारी इस ग्रुप पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

  

जनता की पेयजल समस्या का समय पर समाधान हो इसके लिए यह प्रयास किया गया है। कई बार जल संकट की शिकायतें समय पर अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाती हैं या फिर समय पर कार्रवाई नहीं होती है। इसी को देखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों का वाट्स एेप  ग्रुप बनाया गया है। जल संकट की शिकायतें आने पर अधिकारियों को तत्काल उसे दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। 
-मंगेश घिल्डियाल जिलाधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed