फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Supply suspends from past 15 Days

मजियाखेत में एक पखवाड़े से नलों में नहीं टपकी पानी की बूंद, गुस्सा लोग तहसील कार्यालय पहुंचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Water Supply suspends from past 15 Days
बागेश्वर तहसील परिसर में पेयजल किल्लत को लेकर धरना देते मजियाखेत के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के मजियाखेत में एक पखवाड़े से पानी की बूंद नहीं टपकी है। पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर धरना देने के साथ ही नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी की। मजियाखेत पेयजल योजना का संचालन नगरपालिका करती है।
विज्ञापन

पेयजल किल्लत को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे लोगों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि मजियाखेत क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी न आने से लोग बेहद परेशान हो गए हैं। लोगों का सारा दिन पानी की व्यवस्था करने में ही गुजर जा रहा है। कहा कि दीपावली का पर्व नजदीक आ रहे हैं। घरों की साफ, सफाई के लिए भी पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन मजियाखेत के लोगों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। वहां पर पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा, कला गढ़िया, नीमा जोशी, पुष्पा देवी, पुष्पा नगरकोटी, उमा जोशी, गीता, जगदीश कार्की आदि थे।
विज्ञापन

पिछले 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है। पानी न आने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो गए हैं। नारायणदयो गधेरे से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है।
माया जोशी निवासी मजियाखेत बागेश्वर
एक पखवाड़े तक पानी न देना नगरपालिका की गंभीर लापरवाही है। मजियाखेत में हमेशा पानी की किल्लत रहती है। पानी न आने से बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है।
उमा जोशी निवासी मजियाखेत बागेश्वर
मजियाखेत के लोग पानी की बूंद के लिए तरस गए हैं। सारा दिन पानी ढोने में लग जाता है। घर के अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। जलापूर्ति सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपा आगरी निवासी मजियाखेत
मजियाखेत के लोगों ने पेयजल किल्लत को लेकर ज्ञापन दिया है। नगरपालिका के ईओ को जलापूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। ईओ के नेतृत्व में टीम पेयजल लाइन की मरम्मत कर रही है। जल्द ही जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी।
हरगिरी एसडीएम सदर बागेश्वर

बागेश्वर के नारायणदयो गधेरे में बने स्टेंड पोस्ट से पानी भरे मजियाखेत के लोग। संवाद न्यूज एजेंस?

बागेश्वर के नारायणदयो गधेरे में बने स्टेंड पोस्ट से पानी भरे मजियाखेत के लोग। संवाद न्यूज एजेंस?- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed