{"_id":"635ac8c07620592e2b4cf31d","slug":"water-supply-stopped-in-dhurafat-from-last-15-days-bageshwar-news-hld480162358","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूराफाट के गांवों में 15 दिन से ठप है पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूराफाट के गांवों में 15 दिन से ठप है पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
बागेश्वर के असों गांव में हैंडपंप से पेयजल लेकर आते लोग। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के धूराफाट क्षेत्र में 15 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल संकट से जूझ रहे करीब 30 गांवों के लोगों को प्राकृतिक स्रोत और हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
धूराफाट क्षेत्र के गांवों में धूराफाट-बौड़ी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। कई साल पहले बनी इस योजना से अक्सर लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पाता है। दीपावली के दौरान भी लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से सिया, बौड़ी, रैखोली, पाना, बोहाला, कठानी, असों, मल्लाकोट, साता, प्यारा समेत क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और बारिश के दौरान भी क्षेत्र में लगातार जल संकट बना रहा। अब फिर से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग की। इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने कहा कि जल्द ही योजना की जांच कर आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।

बागेश्वर के असों गांव में नौले पर पेयजल जुटाने के लिए उमड़े ग्रामीण। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन