{"_id":"6633c3768a19823ad505013f","slug":"water-supply-from-tanker-is-not-happening-daily-in-dhurafat-area-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-106232-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: धूराफाट क्षेत्र में रोजाना नहीं हो रही टैंकर से जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: धूराफाट क्षेत्र में रोजाना नहीं हो रही टैंकर से जलापूर्ति
Thu, 02 May 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 02 May 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के धूराफाट क्षेत्र के बोहाला में प्राकृतिक स्रोत से पानी भरते युवा। संवाद
बागेश्वर। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक स्रोतों और नदियों का पानी कम होने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान के टैंकरों से मिलने वाला पानी भी नाकाफी साबित हो रहा है। कई स्थानों पर जरूरत के बावजूद टैंकर नहीं पहुंच रहे हैं।
जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के बाद से लोग हैंडपंप और जल संस्थान के टैंकर से मिलने वाले पानी पर निर्भर हैं। अमसरकोट पेयजल योजना के स्रोत में पानी कम होने से ज्वालादेवी और सैम मंदिर वार्ड में रोस्टर के अनुसार पानी की आपूर्ति की जा रही है। काफलीगैर के धूराफाट के गांवों में सरयू नदी से होने वाले पानी की आपूर्ति में कमी आने से 5000 की आबादी हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोतों से पानी जुटा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह रावत बताते हैं कि एक महीने से क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है, बावजूद इसके जल संस्थान ने मात्र एक ही दिन क्षेत्र में टैंकर से पानी की आपूर्ति की है।-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
Iजहां से टैंकर की मांग होती है, वहां टैंकर की मदद से पानी मुहैया कराया जा रहा है। नगर के मंडलसेरा से लेकर कांडा, कमेड़ीदेवी और धूराफाट तक टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। नगर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर रोस्टर के अनुसार पानी दिया जा रहा है। -सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान, बागेश्वर I
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के बाद से लोग हैंडपंप और जल संस्थान के टैंकर से मिलने वाले पानी पर निर्भर हैं। अमसरकोट पेयजल योजना के स्रोत में पानी कम होने से ज्वालादेवी और सैम मंदिर वार्ड में रोस्टर के अनुसार पानी की आपूर्ति की जा रही है। काफलीगैर के धूराफाट के गांवों में सरयू नदी से होने वाले पानी की आपूर्ति में कमी आने से 5000 की आबादी हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोतों से पानी जुटा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह रावत बताते हैं कि एक महीने से क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है, बावजूद इसके जल संस्थान ने मात्र एक ही दिन क्षेत्र में टैंकर से पानी की आपूर्ति की है।
विज्ञापन
Iजहां से टैंकर की मांग होती है, वहां टैंकर की मदद से पानी मुहैया कराया जा रहा है। नगर के मंडलसेरा से लेकर कांडा, कमेड़ीदेवी और धूराफाट तक टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। नगर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर रोस्टर के अनुसार पानी दिया जा रहा है। -सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान, बागेश्वर I
विज्ञापन