फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   water problem

40 प्रतिशत पेयजल योजनाएं प्रभावित होने की आशंका

Thu, 18 Feb 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 18 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

शीतकाल में बारिश नहीं होने का असर पेयजल योजनाओं पर पड़ने लगा  है। शीघ्र बारिश नहीं हुई तो लोगों के अलावा मवेशियों को भी पानी  के लिए परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन


सूखे के कारण ऊंचाई वाले गांवों में रह रहे लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचते जा रही हैं। पेयजल  संस्थान के अनुसार बारिश नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों की 40 प्रतिशत योजनाएं  प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन


इस बार जाड़े के मौसम में बारिश  नहीं होने के कारण ऊंचाई वाले गांवों के जलस्रोत रिचार्ज नहीं हो  सके हैं। इस कारण अनेेक क्षेत्रों में लोगों को अभी से पर्याप्त मात्रा में  पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल संस्थान के पास बागेश्वर, कपकोट  नगर, खरेही और धूराफाट क्षेत्र लिए सरयू से पीने के पानी की पंपिंग योजनाएं हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कुल 196 पेयजल योजनाएं हैं।  इनसे 452 गांवों और 233 तोक गांवों में रह रहे लोगों की प्यास बुुझती है।  इसके अलावा 239 योजनाएं ग्राम पंचायतों के पास हैं।

जिससे 245 गावों और 14  तोक गांवों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। संस्थान के पास कुल 514 हैंड पंप हैं। इनमें से नौ पंपों से लंबे समय से पानी नहीं आ रहा है। पानी का लेबल नीचे चले जाने के कारण  संस्थान ने 12 हैंड पंप निष्क्रिय कर दिए हैं। हैंड पंपों के ख्रराब होने  के कारण राहगीरों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

पेयजल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती के अनुसार बारिश  नहीं होने के कारण ऊंचाई वाले  गांवों की 40 प्रतिशत योजनाओं पर असर पड़ने की आशंका है जबकि जो  योजनाएं सरयू से बनी हैं उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नगर के लिए सूरजकुंड में सरयू से पंपिंग योजना का निर्माण प्रगति पर है।

योजना के शीघ्र चालू  होने पर नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलना शुरू हो जाएगा। पहले बरसात में सरयू में भारी मात्रा में सिल्ट आने के कारण योजना प्रभावित  हो जाती थी। नई योजना के निर्माण होने पर अब बरसात में भी लोगों को साफ पानी की आपूर्ति होगी। गर्मी के मौसम में टैंकरों की व्यवस्था के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी हैं जबकि सड़क से दूर वाले गावों में पानी पहुंचाने के  इंतजाम किए जाएंगे।

खराब नौ हैंड पंपों को शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा। पेयजल  संस्थान ने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। लोग अपनी शिकायत  फोन नंबर 05963 220038 पर दर्ज करा सकते हैं।


मांग के अनुसार नहीं हो पा रही नगर में पानी की आपूर्ति

बागेश्वर।  नियमानुसार नगर क्षेत्र में एक दिन में प्रति व्यक्ति 120 लीटर पानी जबकि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिदिन 40 लीटर पानी की आपूर्ति होनी चाहिए। नगर क्षेत्र में इन दिनों प्रति व्यक्ति 30 लीटर पानी मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ इलाकों को छोड़कर ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed