फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Thousandera water line bad, water coming for 15 days

तुषरेड़ा पानी की लाइन खराब, 15 दिन नहीं आ रहा पानी

Sat, 21 Oct 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 21 Oct 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
Thousandera water line bad, water coming for 15 days
मंडुवाडीह, इंद्रपुर और शिवपुर इलाके में पानी की किल्लत - फोटो : demo

पल्ला कमस्यार की सात से अधिक गांवों के लिए सिबदे गधेरे से बनी चार किमी लंबी तुषरेड़ा पानी की लाइन में एक पखवाड़े से भी अधिक समय से पानी आ रहा है। गांवों में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है। ग्रामीण गधेरों का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। दूषित पानी पीने से क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। गुस्साए ग्रामीणों ने पानी की शीघ्र आपूर्ति न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


तुषरेड़ा, ठांगा, अखरांणी, गिरानी, औलानी, पटौली और देवलेत आदि गांवों के लोगों ने बताया कि उनके गांव के लिए तुषरेड़ा से पीने के पानी की लाइन बनी है। लाइन में 15 दिनों से ज्यादा समय से पानी नहीं आ रहा है। नजदीक में पानी के स्रोत भी नहीं हैं। इसके चलते ग्रामीणों को करीब एक किमी दूर से गधेरे से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पानी के इंतजाम में पूरी दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है। दीपावली का त्योहार होने के चलते लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया कि जल संस्थान से पानी की व्यवस्थित आपूर्ति के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने जलापूर्ति शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में सतीश उप्रेती, शंकर लाल, मंगल राम, जगदीश साहनी, भरत राम, राम सिंह, गुलाब सिंह आदि शामिल हैं। इधर, लाइनमैन ने बताया कि लाइन में बड़ा फाल्ट आया हुआ है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed