फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Lekage from Tank After One months of Construction

एक महीने पहले बने टैंक से होने लगा रिसाव, ग्रामीण परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Water Lekage from Tank After One months of Construction
बागेश्वर के दुलम में टंकी से हो रहे रिसाव को बंद करने का प्रयास करते ग्रामीण। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के दुलम गांव में आपदा मद से बनाया गया पेयजल योजना का टैंक एक महीने में ही रिसने लगा है। टैंक में कई जगह से रिसाव होने के कारण ग्रामीणों को फिर से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल्द टैंक की जांच करने और समस्या का निदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

दुलम गांव में पिछले वर्ष जून में आपदा के दौरान पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई थी। गधेरे में बना टैंक पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। करीब 10 महीने बाद विभाग ने आपदा मद से नए टैंक का निर्माण करवाया लेकिन एक महीने में ही टैंक से रिसाव होने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि टैंक को ढकने का प्रबंध भी नहीं किया गया है। टैंक के नीचे और मुख्य पाइप वाले स्थान से लगातार रिसाव हो रहा है। करीब सात बार ग्रामीणों ने पानी के रिसाव को बंद करने की कोशिश कीलेकिन सफलता नहीं मिल रही है। ग्रामीण बंटी कोरंगा ने बताया कि इस योजना से गांव के तल्लासेरा तोक के करीब 80 परिवारों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। टैंक में रिसाव के कारण लोगों को फिर से जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण गंगा सिंह, यशपाल सिंह, प्रताप सिंह, गोविंद सिंह, पूरन सिंह आदि ने कहा कि जल्द समस्या का निदान नहीं हुआ तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

दुलम गांव में आपदा मद से टैंक का निर्माण कर ग्रामीणों के लिए पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। स्रोत में पानी का लेवल कम होने से चैंबर के नीचे से रिसाव होने की सूचना मिली है। मौके पर जाकर टैंक की जांच की जाएगी। जिस स्थान से भी रिसाव हो रहा है, उसे बंद कर समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश चंद्र जोशी, एई जल संस्थान, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed