फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Flowting in Jwala Devi Ward

आदर्श कॉलोनी में रास्ते पर बर्बाद हो रहा पीने का पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water  Flowting in Jwala Devi Ward
बागेश्वर के आदर्श कालौनी में नलों से बहता पानी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ज्वालादेवी वार्ड के आदर्श कॉलोनी में पेयजल की बर्बादी हो रही है। लाइन में रिसाव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। जल संकट से जूझते नगर में पानी की बर्बाद होने से लोगों में नाराजगी है। मोहल्लेवासियों ने जल संस्थान से जल्द लाइन की मरम्मत कर पेयजल की बर्बादी रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

आदर्श कॉलोनी जाने वाले सीसी मार्ग के किनारे से जल संस्थान के पाइप गुजर रहे हैं। मुख्य लाइन से घरों को कनेक्शन देने वाले पाइप में लंबे समय से रिसाव हो रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कुछ पाइपों से भी रिसाव होने लगा है। लगातार हो रहे रिसाव के कारण रास्ते पर पानी जमा हो रहा है। इसके चलते रास्ते से गुजरने वालों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रास्ते में फिसलन होने से बच्चों को आने-जाने में अधिक दिक्कत हो रही है। उनके चोटिल होने की आशंका भी बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जल संस्थान को पूर्व में सूचित किया था लेकिन अब तक पाइप की मरम्मत नहीं की गई है। इधर, जल संस्थान के प्रभारी ईई सीएस देवड़ी ने कहा कि मुख्य पाइप लाइन से रिसाव होगा तो विभाग उसकी मरम्मत कराएगा। उपभोक्ताओं के कनेक्शन से पानी टपक रहा होगा तो उनसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed