फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Flow In Roads

नलों में नहीं सड़क पर बह रहा है नगरपालिका की पेयजल योजना का पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Water Flow In Roads
बागेश्वर के बिजोरी में पाइप लाइन से सड़क पर बहता पानी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एक ओर नगरपालिका के अधिकांश क्षेत्रों में पेयजल संकट बना रहता है, वहीं दूसरी ओर पेयजल योजनाओं की देखरेख और रखरखाव को लेकर प्रशासन की उदासीनता भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मजियाखेत और सैंज के लिए बनी नगरपालिका की पेयजल लाइन में बिजोरी के पास रिसाव हो रहा है। मुख्य पाइप का पानी रिसने से गिरेछीना मोटर मार्ग भी बदहाल हो गया है। बावजूद इसके विभाग इसको लेकर लापरवाह बना हुआ है। पानी की बर्बादी और सड़क की बदहाली से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मजियाखेत और सैंज के लिए पूर्व में स्वैप के तहत पेयजल योजना बनाई गई थी। धारी गांव से बहने वाली नदी में बनी इस योजना को नगरपालिका विस्तार के बाद पालिका को हस्तांतरित कर दिया गया था। वर्तमान में इसकी देखरेख की जिम्मेदारी नगरपालिका के पास है। हालांकि पेयजल योजना से जुड़े लोग अक्सर पेयजल किल्लत से जूझते रहते हैं। कई बार उपभोक्ता पेयजल संकट के चलते नगरपालिका के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बावजूद पेयजल लाइन के सुधारीकरण को कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इन दिनों बिजोरी गांव के पास योजना के मुख्य पाइप लाइन से रिसाव हो रहा है। लोगों के पीने का पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लगातार पानी बहने से सड़क भी बदहाल हो गई है। पानी जमा होने से सड़क में धंसाव के हालात बन रहे हैं। जिसके कारण सड़क के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सड़क के ऊपरी छोर पर प्राकृतिक स्रोत और निचले किनारे पाइप से पानी रिस रहा है। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं पाइप लाइन से रिसाव के कारण उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। परेशान लोगों ने नगरपालिका से जल्द पाइप लाइन की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर, ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि कर्मचारियों को पाइप लाइन की मरम्मत के लिए भेजा जाएगा। बृहस्पतिवार को क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed