फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Discharged from Shambhu River

टला खतरा:शंभू नदी में बनी झील से होने लगा रिसाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Water Discharged from Shambhu River
बागेश्वर की शंभू नदी से होता पानी का बहाव। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर की शंभू नदी में मलबा जमा होने से बनी झील से पानी बहने लगा है। झील से पानी की निकासी होने से सिंचाई विभाग के साथ ही जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कुंवारी गांव की पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन के कारण शंभू नदी में मलबा पट गया था। मलबे से नदी का प्रवाह रुक गया था। नदी में झील बन गई थी। झील बनने की सूचना पर टीम के साथ मौके पर गए सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता तरुण लुम्याल लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि हाल की बारिश से नदी का मुहाना खुल गया है।
विज्ञापन

नदी से पूरे प्रवाह से साथ पानी की निकासी हो रही है। किसी प्रकार का खतरा फिलहाल नहीं है। कपकोट सिंचाई डिवीजन के ईई पीएस बिष्ट ने बताया कि मलबा जमा होने से बनी झील के पानी की निकासी हो गई है। फिलहाल नदी में झील बनने की संभावना नहीं है। शंभू नदी में मलबा गिरने पर लगातार नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed