फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Crysis in Bageshwar

निर्धारित समय तक जल जीवन मिशन का लक्ष्य पूरा हो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Water Crysis in Bageshwar
बागेश्वर। सचिव पेयजल नितेश कुमार झा ने निर्धारित समय तक जल जीवन मिशन का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मिशन के तहत 2022 तक प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसको ध्यान में रखते हुए अधिकारी कार्य करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कहा कि जिन योजनाओं में डीपीआर तैयार की जानी है और जिन कार्यों में टेंडर होने हैं, उनकी कार्यवाही तत्काल प्रारंभ की जाए। अधिकारी एक मिशन के रूप में आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। डीएम विनीत कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले में 840 गांव शामिल हैं। इसमें 52156 परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक संबंधित विभागों द्वारा 8182 परिवारों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। शेष परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वीसी में प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, ईई जल संस्थान एमके टम्टा, ईई जल निगम सीपीएस गंगवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed