फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Crisis In Simi Nargol

सीमी नरगोल पेयजल योजना में पानी की आपूर्ति बाधित, लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis In Simi Nargol
बागेश्वर के सीमी नरगोल पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से बहता पानी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सड़क निर्माण के काम से सीमी नरगोल को जलापूर्ति करने वाली पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से गांव के 45 परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लिए बनी दूसरी योजना में जलापूर्ति सुचारु होने से गांव के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि लकड़धार-सीमी नरगोल पेयजल योजना सात रतबे-सीमी नरगोल-गिरेछीना सड़क निर्माण की कटिंग के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। कई स्थानों पर पहाड़ कटिंग के कारण हुए भूस्खलन से योजना की पाइप लाइन खतरे की जद में आई है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि करीब एक महीने से योजना में जलापूर्ति नहीं हो रही है। कई बार मामला सड़क निर्माण कर रही एजेंसी के अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है लेकिन योजना की मरम्मत नहीं की जा रही है। कहा कि गांव के लिए काफैया गधेरे से बनी पेयजल योजना से जलापूर्ति होने से थोड़ी राहत है। इस योजना की भी ग्रामीण दो बार अपने स्तर से मरम्मत करा चुके हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार, घनश्याम पांडेय, सुरेश पांडेय, दीपा पांडेय ने योजना क मरम्मत न होने पर रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन

सीमी नरगोल की पेयजल योजना ग्राम पंचायत के अधीन है। सड़क निर्माण से योजना क्षतिग्रस्त हुई है तो जनता को सड़क निर्माण कर रही एजेंसी के सामने मामला उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed