फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Crisis in Bageshwar

बागेश्वर में हर तरफ पानी होने के बाद भी जनता प्यासी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis in Bageshwar
बागेश्वर के तहसील रोड स्थित हैंडपंप पर पानी भरते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में हर तरफ पानी ही पानी है पर जिला मुख्यालय को जरूरत का आधे से भी कम पानी मिल रहा है। नगर के कई इलाकों को एक दिन छोड़कर पानी मिलता है। देर रात तक लोगों की हैंडपंप और जलस्रोतों में लाइनें लगी रहती हैं।
विज्ञापन

सरयू और गोमती के तट पर बसे बागेश्वर को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला बनने के 23 साल बाद भी हुक्मरानों ने कोई खास प्रयास नहीं नहीं किए। नगर का तहसील रोड हो मंडलसेरा या कोई अन्य इलाका। हर तरफ पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है। करीब 50 लाख आबादी वाले बागेश्वर नगर को रोज 7.28 एमएलडी पानी की आवश्यकता है, लेकिन तमाम योजनाओं से केवल 3.60 एमएलडी पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

पानी की कमी के कारण तहसील रोड, मंडलसेरा समेत तमाम इलाकों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है। तहसील रोड पर तो रात के 11 बजे एक दिन बाद पानी दिया जाता है। लोगों को पानी भरने के लिए रातभर जागना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की कमी के कारण रोस्टर बनाकर पानी वितरण करना पड़ता है। जखेड़ा पेयजल योजना का पुनर्गठन हो रहा है। मंडलसेरा पेयजल योजना का निर्माण इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इन योजनाओं के बनने के बाद पानी की कमी दूर हो जाएगी। -चंदन सिंह देवड़ी, एई जल संस्थान बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed