फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   water crisis continues in bageshwar

दस दिनों से पानी नहीं आने से लोगों की मुसीबतें बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
water crisis continues in bageshwar
तहसील रोड बागेश्वर में जल संकट के कारण टैंकर से पानी भरते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अमसरकोट पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से नगर के कई हिस्सों में बुधवार को भी पेयजल आपूर्ति ठप रही। दस दिनों से पानी नहीं आने के कारण लोग परेशान हैं। वे किसी तरह तहसील रोड स्थित हैंडपंप और माघ के धारे से पानी लाकर अपना काम चला रहे हैं। बुधवार को मजियाखेत में जैसे ही पानी का टैंकर पहुंचा तो पानी भरने के लिए लोगों की भ़ीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

भूस्खलन होने से अमसरकोट पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। दस दिन बाद भी क्षतिग्रस्त योजना में जलापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। बुधवार को भी तहसील रोड, पालनीकोट आदि क्षेत्र में जलापूर्ति ठप रही। पानी न मिलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी न आने के कारण लोग नहाने, कपड़े धोने के लिए सरयू का रुख कर रहे हैं। तहसील रोड स्थित हैंडपंप और माघ के धारे में भी पानी भरने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। बुधवार को जल संस्थान ने मजियाखेत समेत प्रभावित इलाके में टैंकर भेजकर पानी बांटा। टैंकर पहुंचते ही वहां लोगों की भीड़ टूट पड़ी। कई लोगों को पानी नहीं मिला और वह निराश होकर वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed