{"_id":"7f1607a5276e976542a6588f94eaeb01","slug":"water-corporation-personnel-mobilized-lockout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलित जल निगमकर्मियों ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलित जल निगमकर्मियों ने की तालाबंदी
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति की जिला इकाई के बैनर तले जल निगम कर्मियों और अधिकारियों का राजकीयकरण की मांग को लेकर यहां चल रहा सामूहिक कार्यबहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। गुस्साए कर्मियों ने निर्माण शाखा और निर्माण इकाई में तालाबंदी कर दी और इसे 14 दिसंबर तक जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन
कार्यबहिष्कार से अनेक विकास योजनाओं का काम बुरी तरह प्रभावित हो गया है। अभियंताओं का मार्गदर्शन न मिलने के कारण संबंधित ठेकेदारों को कई परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। आंदोलन स्थल पेयजल निगम के प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने शासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि पूर्व में मिले आश्वासन आज तक पूरे नहीं हो सके हैं। सरकार जल निगम को आर्थिक रूप से पंगु बनाने में लगी है। जिसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी। सभा की अध्यक्षता ईई केसी जोशी और संचालन सुरेश जोशी ने किया। यहां एचसी बेलवाल, जितेंद्र सिंह, मीनू, एनएस सामंत, प्रकाश जोशी, सुरेश जोशी, कैलाश राणा, एलएस नेगी, जेसी पाठक, जेसी पाठक और बीसी बोरा आदि थे।
विज्ञापन