Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Warning of road blockade if asphalting work is not started within 15 days

Bageshwar News: 15 दिन में डामरीकरण शुरू न होने पर चक्का जाम की चेतावनी

Fri, 20 Mar 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 20 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Warning of road blockade if asphalting work is not started within 15 days
बागेश्वर। ऋठकुला-गोगिना मोटर मार्ग की खस्ताहाली से गुस्साए वाहन चालकों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चालकों का आरोप है कि करीब 10 साल से सड़क की सुध नहीं ली गई है जिससे वाहनों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिनों के भीतर सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे वाहनों का संचालन बंद कर प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम को दिए ज्ञापन में वाहन चालकों ने बताया कि लगभग एक साल पहले क्षेत्रीय विधायक ने इस रोड के डामरीकरण हेतु भूमि पूजन किया गया था। इसके 10 महीने बाद डामरीकरण का काम शुरू तो हुआ लेकिन गुणवत्ता सही न होने की शिकायतों के बाद विभाग ने स्थलीय निरीक्षण कर काम बंद करवा दिया। तब से सड़क आधी-अधूरी स्थिति में पड़ी है जिससे आवाजाही जोखिमभरी हो गई है। वर्तमान में सड़क की हालत बेहद दयनीय है। बरसात का सीजन नजदीक है, ऐसे में अगर जल्द डामरीकरण नहीं हुआ तो मार्ग पूरी तरह बंद हो सकता है। इस मौके पर डिगरा सिंह, नरेंद्र, कुंदन सिंह, हरीश सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed