{"_id":"5846ef354f1c1b2434447ed9","slug":"ward-members-a-key-role-in-the-development-of-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड सदस्यों की पंचायत के विकास में अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड सदस्यों की पंचायत के विकास में अहम भूमिका
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
वार्ड सदस्यों की पंचायत के विकास में अहम भूमिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़/बागेश्वर। रूरल लिटिगेशन एंड इंटाइटलमेंट केंद्र देहरादून ने गरुड़ ब्लॉक की न्याय पंचायत पिंगलों, मथुरों, तैलीहाट क्षेत्र के ग्राम पंचायत सदस्यों को पंचायत की बैठक, अधिकार, कर्तव्य बताए। राजीव गांधी पंचायत राज सशक्तीकरण अभियान के तहत यह कैंप लगे।
विज्ञापन
इनमें संस्था की मास्टर ट्रेनर रेखा पुंडीर, पुष्पा बिष्ट ने वार्ड सदस्यों को पंचायतों के विकास, अधिकार के बारे में बताया। उन्होंने वार्ड सदस्यों को मनरेगा, 14वें वित्त, राज्य वित्त आदि योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि पंचायतों के विकास के लिए वार्ड सदस्यों को जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान चंपा देवी, दीनानाथ, जानकी देवी आदि ने विचार रखे। रूरल की मास्टर ट्रेनर रेखा पुंडीर ने बताया कि बुधवार से भिलकोट, मन्यूड़ा, लौबांज न्याय पंचायत के वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन
वहीं जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने कपकोट ब्लॉक के सुरकाली गांव में आयोजित शिविर में वार्ड मेंबरों को प्रशिक्षण दिया। कहा कि प्रशिक्षण से स्वशासन की स्थापना में आसानी होगी।
डॉ. तिवारी ने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीणों की जरूरतें, पंचायतों का महत्व, क्षमता नेतृत्व, 73वां संविधान संशोधन, उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम 2016 के मुुख्य बिंदु, पंचायतों का गठन, कार्यकाल, पंचायत की समितियां, अधिकार, पंचायतों पर वाह्य, आंतरिक नियंत्रण, बजट की जरूरत आय के स्रोत के बारे में बताया। वीपीडीओ पप्पू परिहार, सुरेंद्र भाकुनी ने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों के विकास के प्रति जागरूक रहने को कहा।