फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Walls will teach the lesson of safe travel

Bageshwar News: दीवारें सिखाएंगी सुरक्षित सफर का पाठ

Tue, 05 May 2026 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 05 May 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Walls will teach the lesson of safe travel
बागेश्वर। जिले की सड़कों पर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग अब विजुअल लर्निंग का सहारा ले रहा है। आम जनमानस और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग ने नगर के सामूहिक स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान छेड़ दिया है। तहसील रोड की दीवारों को आकर्षक पेंटिंग और स्लोगन से सजाया गया है, जो राहगीरों को अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत कर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने इस बार दीवारों को माध्यम बनाया है। तहसील रोड पर उकेरे गए चित्रों के जरिए हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व और ओवर स्पीडिंग के खतरों को बारीकी से समझाया गया है। इन चित्रों के माध्यम से राहगीरों को यह संदेश दिया जा रहा है कि सड़क पर आपकी एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती है। इसके अतिरिक्त विभाग की ओर से नगर के मुख्य चौराहों, बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड जैसे सामूहिक स्थलों पर भी जागरूकता पोस्टर लगाए जा रहे हैं। विभाग का मानना है कि बार-बार नजरों के सामने आने वाले ये संदेश चालकों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। स्थानीय निवासियों ने भी विभाग की इस पहल की सराहना की है।
विज्ञापन


........कोट
सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। तहसील रोड पर पेंटिंग के माध्यम से नियमों की जानकारी दी जा रही है ताकि युवा और आम नागरिक इन्हें आसानी से समझ सकें और आत्मसात कर सकें। नियमों का पालन ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। जल्द ही इस अभियान को जिले के अन्य तहसीलों और मुख्य मार्गों तक भी विस्तारित किया जाएगा। - अमित कुमार, एआरटीओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed