{"_id":"592c74594f1c1bea53bdb568","slug":"walk-in-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोंग-बदियाकोट सड़क में संभलकर चलना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोंग-बदियाकोट सड़क में संभलकर चलना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 30 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र में हर रोज हो रही बारिश से पीएमजीएसवाई की सोंग-बदियाकोट सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। डामरीकरण नहीं होने के कारण सड़क जगह-जगह कीचड़ में तब्दील हो गई है। चालक बदहाल सड़क पर जान हथेली में रखकर वाहन चला रहे हैं। इससे वाहनों के गहरी खाई में गिरने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने शासन से सड़क का डामरीकरण शीघ्र कराने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोंग-बदियाकोट सड़क का डामरीकरण नहीं होने से वह बदहाल होते जा रही है। गत एक पखवाड़े से कभी हल्की तो कभी ज्यादा हो रही बारिश ने तो सड़क का हाल और भी बुरा कर दिया है। इसी सड़क से होकर पिंडरघाटी के ग्रामीण तहसील मुख्यालय कपकोट आते हैं। पीएमजीएसवाई ने सड़क के डामरीकरण के लिए कुछ स्थानों पर सोलिंग कराई है। बारिश से अनेकों जगह सोलिंग की मिट्टी और कंकर बह गए हैं।
विज्ञापन
इससे वहां बड़े गड्ढे बन गए हैं। खड़िया मिट्टी वाले स्थलों पर वाहन चलाना किसी भी खतरे से कम नहीं है। वाहन जगह-जगह स्लिप खा रहे हैं। वाहनों के खाई में गिरने का खतरा बना है। क्षेत्र के लोगों ने पीएमजीएसवाई से कहा कि सड़क में जिन जगहों पर बड़े गड्ढे बने हैं वहां पत्थर का खड़ंजा करवाया जाए और अन्य स्थलों पर मिट्टी और पत्थर भरवाए जाए।
विज्ञापन
मांग करने वालों में जसौद सिंह दानू, राम सिंह, रतन सिंह, प्रेम राम आर्य, किशन राम आदि शामिल हैं। इधर पीएमजीएसवाई के ईई जीएफ चुफाल के अनुसार विपरीत मौसम के चलते सड़क के प्रस्तावित काम प्रभावित चल रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों को ठीक करवाया जाएगा।