फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Waiting for promotion since five years, ACR of doctors is pending

Bageshwar News: पांच साल से पदोन्नति का इंतजार, लंबित है चिकित्सकों की एसीआर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
Waiting for promotion since five years, ACR of doctors is pending
बागेश्वर। जिला अस्पताल में तैनात सात चिकित्सकों की पदोन्नति में वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट बाधा बन रही है। जिले के सीएमओ कार्यालय से पांच साल से सात चिकित्सकों की एसीआर लंबित है। इससे उनकी पदाेन्नति पर तलवार लटक गई है। चिकित्सकों ने सीएमओे से वार्ता कर तत्काल एसीआर रिपोर्ट शासन का भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय, अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. गायत्री पांगती, माइक्रो बायोलॉजिस्ट डॉ. डीपी शुक्ला, चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र घटियाल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. सावित्री और जिला अस्पताल से स्थानांतरित चिकित्साधिकारी डॉ. नसीम अहमद, डॉ. गुंजन आर्या की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट पांच साल से सीएमओ कार्यालय में ही लंबित है। जबकि जिला अस्पताल से सभी चिकित्सकों की एसीआर नियमित रूप से सीएमओ कार्यालय को प्रेषित की गई है। बावजूद उसके अब तक सीएमओ कार्यालय से चिकित्सकों की एसीआर शासन को नहीं भेजी गई।
विज्ञापन


कोट
जिला अस्पताल के चिकित्सकों की एसीआर शासन को नहीं भेजने का मामला मौखिक रूप से संज्ञान से आया है। संबंधित चिकित्सक लिखित में सूचना देंगे तो मामले की जांच कराई जाएगी। - डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed