फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Waiting for action till tomorrow, then next attack

कल तक कार्रवाई का इंतजार, फिर अगला वार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Waiting for action till tomorrow, then next attack
बागेश्वर। 15 जून से चल रहा जिला पंचायत सदस्यों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जिपं सदस्यों ने जिला प्रशासन और जिपं के अधिकारियों को मांगो पर कार्यवाही के लिए शनिवार तक का समय दिया है। कहा है कि शनिवार शाम तक कोई हल नहीं निकला तो सोमवार से आंदोलन अगले चरण में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन

जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को भी धरने पर बैठे सदस्यों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। बृहस्पतिवार को जिपं सदस्य गोपा धपोला और इंदिरा परिहार ने एक दिवसीय उपवास रखा। सदस्यों का कहना है कि जिपं के अधिकारियों और अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं लेकिन सरकार और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

जिपं सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि जिपं अध्यक्ष ने झूठा पंचायतीराज एक्ट सदस्यों और मीडिया को दिखाकर जिपं की साख को नीचा दिखाने का काम किया है। इस मामले में कानूनी राय उन लोगों ने ली है। उसके अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा। जिपं सदस्य इंदिरा परिहार ने कहा कि प्रशासन और जिपं के एएमए ने मांगों पर कार्यवाही के लिए तीन दिन का समय दिया है। शनिवार शाम तक वह लोग कार्यवाही का इंतजार करेंगे। मांगों पर अमल नहीं हुआ तो सोमवार को क्रमिक अनशन अथवा आमरण अनशन चलाने का निर्णय लिया जाएगा। धरने पर जिपं सदस्य सुरेंद्र खेतवाल, वंदना ऐठानी, पूजा आर्या, रूपा कोरंगा, रेखा देवी बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिपं उपाध्यक्ष ने दी एक्ट को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी
बागेश्वर। जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिपं अध्यक्ष ने गलत पंचायतीराज एक्ट प्रस्तुत कर नियमों के साथ छेड़छाड़ करने का काम किया है। कहा कि अध्यक्ष ने एसडीएम के सामने गलत एक्ट प्रस्तुत किया है। मीडिया को गलत एक्ट की प्रति दी है। जबकि जिपं कार्यालय ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत उन लोगों को एक्ट की प्रमाणित प्रति दी है। इस कृत्य के लिए अध्यक्ष को जिपं सदस्यों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा इस मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed