फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Waiting a week for ultrasound

अल्ट्रासाउंड के लिए एक हफ्ते का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Waiting a week for ultrasound
बागेश्वर के जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल में दूरबीन विधि से पथरी के इलाज की सुविधा न होने के साथ ही रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होना बड़ी समस्या बन गई है। पथरी के मरीजों को जिले से बाहर ऑपरेशन कराने के लिए जाना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट न होने से सीमित मात्रा में ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। दूर-दराज से आने वाले लोगों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अस्पताल में अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम थी। पथरी का इलाज न होने और अल्ट्रासाउंड के एक सप्ताह बाद की तारीख मिलने से लोग परेशान दिखे। जिला अस्पताल में जुलाई से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलएस टोलिया अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं लेकिन काफी कम लोगों के अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

समय 11:28 बजे
सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर अस्पताल पहुंचे तहसील रोड निवासी ललित जोशी ने बताया कि उन्हें पथरी की शिकायत है। दवाएं चल रही हैं। दूरबीन विधि से पथरी का ऑपरेशन कराना चाहते हैं, लेकिन जिला अस्पताल में ऐसी कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

समय 11:46 बजे
11 बजकर 46 मिनट पर कांडा से पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने जिला अस्पताल आए प्रवीण सिंह ने बताया कि सोमवार रात को पत्नी के पेट में दर्द हुआ। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए नंबर लगाया है। एक सप्ताह बाद आने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय 12:15 बजे
दिन में 12 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल परिसर में बैठे मंडलसेरा के विनोद कुमार ने बताया कि वह स्वास्थ्य खराब होने पर जिला चिकित्सालय आए हैं। अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक हैं लेकिन दवाएं पूरी नहीं मिल पा रही हैं।

दूरबीन विधि से ऑपरेशन करने के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर नहीं है। लेप्रोस्कोपी के डॉक्टर मिलने पर भविष्य में इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। अस्पताल में कुछ दिन पहले रेडियोलॉजिस्ट नियुक्ति निदेशालय से कर दी है लेकिन उन्होंने अभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। - डॉ. बीडी जोशी सीएमओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed