फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   VPDO Union in Bageshwar

नारायण सिंह जिलाध्यक्ष और सुनील पांडेय बने जिला महामंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
VPDO Union in Bageshwar
बागेश्वर में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की नई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। नारायण सिंह किरमोलिया जिलाध्यक्ष और सुनील पांडेय जिलामंत्री चुने गए। चयनित पदाधिकारियों ने संगठन की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दो वर्षों के लिए निर्विरोध चयन किया गया। गौरव कुमार सिंह उपाध्यक्ष और इंद्रा गढ़िया महिला उपाध्यक्ष चुनी गई। राजन जोशी कोषाध्यक्ष, प्रमोद मिश्रा संगठन मंत्री और बसंत बल्लभ भट्ट को संरक्षक चुना गया। यशवीर असवाल प्रांतीय प्रतिनिधि, देवेंद्र गढ़िया प्रवक्ता, भाष्करानंद पाठक ऑडिटर बने।
विज्ञापन

मनोहर रावत, मुकेश कंसेरी, ज्योति पांडेय, हरीश चंद्र आर्या और दीपक सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया। कार्यकारिणी चयन के बाद हुई बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने वेतन उच्चीकरण, विभगीय कार्य और सेवाओं में एकरुपता, विभागीय ढांचे को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की समस्याओं को लेकर सभी सदस्यों को साथ लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। संगठन और कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की भी बात कही। बैठक का संचालन प्रमोद मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed