फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Voting percentage dropped in Bageshwar body election

बागेश्वर निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत गिरा

Sun, 18 Nov 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 18 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Voting percentage dropped in Bageshwar body election
बागेश्वर में मतदान केंद्र पर लगी महिला मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
 बागेश्वर नगर पालिका में 69.36 फीसदी मतदान हुआ। इस बार परिसीमन के बाद चार वार्डों की बढ़ोतरी के बाद भी मतदान में गिरावट देखने को मिली। पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान में 2.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पिछले नगर निकाय चुनाव में यहां  72.01 फीसदी मतदान हुआ था। 
विज्ञापन


 रविवार को बागेश्वर नगर पालिका के चुनाव में सुबह से लेकर दोपहर तक मतदान की रफ्तार ढीली रही। दोपहर दो बजे से लेकर मतदान समाप्ति तक रफ्तार कुछ बढ़ी। लेकिन पिछले चुनाव में मतदान के आंकड़े से पहले ही ठिठक गई। मतदान समाप्ति के बाद 16456 मतदाताओं में 11414 ने मत डाले। 8196 महिला मतदाता में से 5953 जबकि 8260 पुरुष मतदाता में से 5461 ने मत डाले। 
विज्ञापन


शाम साढ़े सात बजे तक चला मतदान 
बागेश्वर। बागेश्वर नगर पालिका में शाम साढ़े सात बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। रात आठ बजे मतदान के नतीजों की घोषणा हुई। पालिका के बिलौना और मंडलसेरा वार्ड के बूथों में सबसे देर तक मतदान हुआ। इसके चलते रात आठ बजे के बाद ही मतदान की तस्वीर साफ हो पाई। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


बागेश्वर नगर पालिका में मतदान की स्थिति 

समय       10 बजे  - 12 बजे  - दो बजे  -  चार बजे - मतदान समाप्ति तक 
मतदान      13.33   -  21.15  -  44.28-  58.99   -  69.36 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed