{"_id":"620aa6d8e68e7953ed79611d","slug":"voting-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4537472163","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवी बने मददगार, मतदान बन गया यादगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवी बने मददगार, मतदान बन गया यादगार
विज्ञापन
बागेश्वर में मतदाता की मदद करते एनएसएस स्वयंसेवक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। लोकतंत्र के कौथिग में रेडक्रॉस और एनएसएस स्वयंसेवियों का योगदान सराहनीय रहा। कई बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को स्वयंसेवियों ने बूथ तक लाने और मतदान कराने में सहयोग दिया। रेडक्रॉस के कार्यकर्ता असमर्थ लोगों को घर से गोद और कंधे में उठाकर बूथ तक लाए, तो एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलने-फिरने में परेशानी महसूस कर रहे बुजुर्ग और दिव्यांगों को बूथ के भीतर तक पहुंचाने में सहयोग दिया।
रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय ने चुनाव से एक दिन पहले स्वयंसेवियों ने मतदेय स्थलों में जाकर मदद करने की अपील की थी। सोमवार को मतदान शुरू होने के रेडक्रॉस की टीम विभिन्न मतदेय स्थलों में गई। जिला सचिव ने सखी बूथ में मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने भतौड़ा, खुनौली, पैसिया आदि मतदान बूथों में जाकर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की मदद की। रेडक्रॉस स्वयंसेवी उमेश जोशी, प्रमोद जोशी, शंकर लाल टम्टा, नीरज पंत ने व्हीलकुलवान और मन्यूड़ा से दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को उठाकर बूथ तक लाने में सहयोग किया। स्वयंसेवी व्हीलकुलवान के चनर राम को करीब एक किमी और मन्यूड़ा के मोहन सिंह को ढलान और चढ़ाई भरे रास्तों में आधा किमी तक अपने हाथों में उठाकर बूथ तक लाए।
जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 313 एनएसएस स्वयंसेवियों ने विभिन्न बूथों में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की मदद की। इस दौरान स्वयंसेवियों ने बुजुर्गों को हाथ पकड़कर मतदान केंद्र तक लाने में सहयोग किया। थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क और ग्लब्ज वितरण में भी स्वयंसेवियों ने मदद की। एनएसएस के जिला समन्वयक राजीव निगम ने बताया कि जिला मुख्यालय से लेकर दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक स्वयंसेवियों ने पूरे मतदान के दौरान सहायता की।