फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Voting for panchayat byelection

Bageshwar News: अनर्सा में 60.07 और शामा में 42.72 प्रतिशत मतदान

Fri, 06 Oct 2023 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 06 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Voting for panchayat byelection
बागेश्वर। शामा क्षेत्र पंचायत सदस्य और अनर्सा ग्राम प्रधान के लिए उपचुनाव संपन्न हो गया है। शामा में 42.72 प्रतिशत और अनर्सा में 60.07 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। दोनों सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। आगामी सात अक्तूबर को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

शामा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के लिए चार मतदान स्थल बनाए गए थे। सुबह से ही मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ मतदान में गिरावट देखी गई। शाम के समय फिर मतदान तेज हुआ। क्षेत्र पंचायत सीट पर 905 महिला और 888 पुरुष मतदाता समेत कुल 1793 मतदाता पंजीकृत थे। 372 महिला और 394 पुरुष मतदाताओं समेत कुल 766 मतदाताओं ने वोट डाले। आरओ ख्याली राम ने बताया कि सभी केंद्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

इधर, अनर्सा में हुए ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। एक ही मतदान केंद्र में हुए चुनाव में 298 पुरुष और 268 महिला मतदाता समेत कुल 566 मतदाता पंजीकृत थे। 146 पुरुष और 194 महिला मतदाता समेत कुल 340 मतदाताओं ने वोट डाले। आरओ आलोक भंडारी ने बताया कि केंद्र में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सात अक्तूबर को सुबह मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed