फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Voting By More Youth in Bageshwar

पहली बार मतदान कर खिल उठे युवाओं के चेहरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Voting By More Youth in Bageshwar
बागेश्वर में मतदान करने के बाद सेल्फी लेती उत्साहित युवतियां। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में उत्साह और जोश दिखा। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू होने के बाद से युवाओं ने कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। युवाओं ने पहली बार वोट देने को जीवन का खास पल बताया। उम्मीद जताई कि उनका एक वोट लोकतांत्रिक प्रणाली की मजबूूती में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस वर्ष 13262 मतदाताओं बढ़े हैं। जिनमें अधिकांश युवा मतदाता हैं। युुवा मतदाताओं ने मतदान में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने विशेष उत्साह दिखाया और लोकतंत्र के प्रति आस्था दिखाते हुए प्रेम के पर्व के रूप में पहचाने जाने वाले वैलेंटाइन डे के दिन लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार भागीदारी कर बेहद उत्साहित हूं। हमारे महान लोकतंत्र की सुरक्षा और मजबूती के लिए युवाओं का मतदान बेहद अहम है।
लता खड़ाई, नव मतदाता
मैंने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर बेहद खुशी मिली है। वोट देते हुए देश और संविधान के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी का भी अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनुजा, नव मतदाता
पहली बार मतदान करने का अहसास बेहद सुखद रहा। मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था की शक्ति है। वोट के माध्यम से देश की प्रजातांत्रिक प्रणाली का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं।
ज्योति दास, नव मतदाता
युवाओं पर देश का भविष्य निर्भर करता है। मैंने योग्य जनप्रतिनिधि और सुशासन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पहला मतदान करने के बाद अच्छा लग रहा है।

हर्ष कठायत, नव मतदाता
मुस्लिम महिलाओं ने भी उत्साह के साथ किया मतदान
बागेश्वर। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग और समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। मुुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुस्लिम महिलाओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया। जिला पंचायत में बने पोलिंग बूथ में सुबह से शाम तक बारी-बारी से मुस्लिम महिलाएं वोट डालने आईं। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि एक-एक वोट आदर्श सरकार के निर्माण में बेहद जरुरी है। वोट की शक्ति से ही हम समाज को सही दिशा में ले जाने और प्रदेश व देश के विकास में अपने योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed