बागेश्वर। निर्वाचन साक्षरता क्लब के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को निर्वाचन साक्षरता की जानकारी दी। स्वयंसेवी गांवों में जाकर लोगों को निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला (गरुड़) में निर्वाचन साक्षरता क्लब के पदाधिकारियों ने फॉर्म 6, 7, 8 की जानकारी दी गई। बताया गया कि एनएसएस स्वयंसेवी गांवों में वोटरों के पंजीकरण, वोटर कार्ड में संशोधन, नए मतदाताओं का पंजीकरण के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष हो रही है, उनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके मिश्रा, विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आलोक पांडेय, हरीश फर्स्वाण, नरेंद्र कार्की, प्रमोद जोशी आदि थे।