फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Voter Awareness through Puppet Show

कठपुतली नृत्य से दिया मतदान करने का संदेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Voter Awareness through Puppet Show
गरुड़ के खोलिया विवेकानंद इंका में कठपुतली नृत्य से मतदान का संदेश देते स्वीप टीम के सदस्य। विज्? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़। विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से निर्वाचन विभाग विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रहा है। मतदाता जागरूकता के तहत स्वीप की टीम ने खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ में कठपुतली नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताकर लोगों को जागरूक करने के कहा। छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी उमेश जोशी के नेतृत्व में टीम के सदस्य डीएल वर्मा ने कठपुतली नृत्य से मतदाताओं को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को अपने घर, गांव और आसपास रहने वाले मतदाताओं को आगामी 14 फरवरी के दिन अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा। छत्र-छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 के बारे में बताया। वोटर हेल्पलाइन और सी विजिल एप की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच मतदान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी और संचालन चंद्रशेखर बड़सीला ने किया। इस मौके पर स्वीप टीम के नीरज पंत, अनिल पांडेय, सुरेश खोलिया, प्रमोद जोशी, सुनील भट्ट, गोविंद प्रसाद, हरीश फर्स्वाण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed