{"_id":"8930c3fd01cc8b5a9ddae7be0ed7dde5","slug":"voter-awareness-chariot-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता रथ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता रथ रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिले में मतदाता जागरूकता और हस्ताक्षर अभियान रथ चल पड़ा है। एडीएम एसएस जंगपांगी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रथ के जरिये नए मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र देने के साथ ही सौ वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं को सम्मानित भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम जंगपांगी ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के लिए मतदाता जागरूकता रथ जिले के सभी स्थानों पर भ्रमण करेगा। विद्यालयों में नए पंजीकृत 18 से 19 वर्ष तक के मतदाताओं को फोटो पहचान पत्रों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
इस रथ का उद्देश्य मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेेरित करना है। हस्ताक्षर जागरूकता रथ में एडीएम, एसडीएम समेत सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 16 को जिला मुख्यालय और विकास खंडों में मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) के मौके पर डीएम कार्यालय सहित सभी विभागीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में संयुक्त रूप से शपथ दिलाई जाएगी। बाद में तहसील परिसर से छात्र-छात्राओं की रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश लाल आर्य, रथ संयोजक आलोक पांडे, एसडीएम फिंचाराम चौहान, प्रशासनिक अधिकारी जिला कार्यालय, निर्वाचन कार्यालय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
गरुड़ में मतदाता जागरूकता रथ सदस्यों ने युवा मतदाताओं को मतदान के बारे में जानकारी दी। रथ के संचालक आलोक पांडे ने 25 जनवरी को 18 वर्ष के उम्र के युवाओं से अपने बीएलओ केंद्र पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने कराने को कहा।
संचालक और स्वीप के जिला समन्वयक आलोक पांडे रथ के साथ गूड़गांव पहुंचे। उन्होंने राजकीय इंटर कालेज गरुड़ के युवाओं को मतदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रथ के सदस्यों ने वज्यूला, मवई, हरबाड़, सैलानी, पंद्रहपाली आदि कस्बों में युवाओं को मतदान के बारे मेें जानकारी दी।