{"_id":"592da5de4f1c1ba915bdc81c","slug":"vivekananda-vidya-mandir-gave-a-great-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद विद्या मंदिर ने दिया शानदार परीक्षाफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद विद्या मंदिर ने दिया शानदार परीक्षाफल
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 30 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाते छात्र-छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाइस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। तमाम स्कूलों को पछाड़ते हुए जिले के विवेकानंद विद्या मंदिर के चार छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाया। इस साल भी सरकारी स्कूलों के बच्चे मेरिट में स्थान नहीं बना सके।
विज्ञापन
जिले में विवेकानंद विद्या मंदिर का अच्छा प्रदर्शन रहा है। विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा से पिछले साल की बोर्ड परीक्षाओं में हाइस्कूल व इंटर में दो छात्र-छात्राओं ने मेरिट में स्थान बनाया था। इंटर में अर्जुन सिंह दयाराकोटी ने 19 वीं रैंक जबकि हाइस्कूल में रुचि मलड़ा ने 20 वीं रैंक हासिल की थी। यह क्रम जारी रखते हुए इस साल की परीक्षा में तीन छात्र-छात्राओं प्रियंका दानू, विजय सिंह और दीपक पंत ने मेरिट में स्थान बनाया है। इसके अलावा खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ के दो छात्रों प्रकाश पांडेय और सौरभ मिश्रा ने मेरिट सूची में स्थान पाया था।
विज्ञापन
विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूलों के छात्र-छात्रा जहां बोर्ड परीक्षाओं में हर साल बेहतर प्रदर्शन करते हैं वहीं सरकारी स्कूलों के बच्चे इस बार भी मेरिट सूची में स्थान नहीं बना सके। जबकि सुगम स्थलों पर पूरा स्टाफ होने के साथ ही पठन-पाठन की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। मुख्यालयों के सुगम स्थलों पर स्थित इंटर कालेज और हाइस्कूलों के छात्र-छात्राओं का अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना भी सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन