फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vithauli not reach even after three months

तीन माह बाद भी नहीं पहुंची भिटौली

Thu, 22 Jun 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Thu, 22 Jun 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Vithauli not reach even after three months
एमओ की रसीद दिखाते नंदा बल्लभ।  - फोटो : amar ujala

कपकोट से पिथौरागढ़ के लिए तीन माह पूर्व भेजा गया मनीआर्डर अभी तक नहीं पहुंचा है। इससे बेहतर सेवाएं देने का दावा करने वाले डाक विभाग की कार्यप्रणाली उजागर हो गई है। कपकोट के हिचौड़ी निवासी नंदा बल्लभ तेवाड़ी ने भराड़ी पोस्टआफिस से 17 मार्च 2017 को पिथौरागढ़ के ऐंचोली निवासी कमला देवी को भिटौली के 251 रुपए मनीआर्डर से भेजे, लेकिन यह मनीआर्डर कमला देवी को अभी तक नहीं मिला है।

विज्ञापन


कपकोट से पिथौरागढ़ की दूरी लगभग 150 किमी है। नंदा बल्लभ तेवाड़ी ने बताया कि तीन माह पूर्व भेजा गया मनीआर्डर अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने इसे विभाग की घोर लापरवाही बताया है। इधर भराड़ी पोस्टआफिस के पोस्टमास्टर ललिता प्रसाद ने बताया कि पोस्टआफिस से सभी तरह की डाक काठगोदाम भेजी जाती है। एमओ नहीं पहुंचने की शिकायत उनके पास नहीं आई है। रसीद नंबर के आधार पर स्थिति का पता चलेगा। एमओ डिलीवर क्यों नहीं हुआ इसकी जांच की जाएगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed