फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers troubled by drinking water shortage in Banlekh village

Bageshwar News: बनलेख गांव में पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान

Wed, 10 Apr 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 10 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by drinking water shortage in Banlekh village

विज्ञापन
बागेश्वर। बनलेख के ग्रामीणों को पेयजल योजना में भरपूर पानी होने के बावजूद पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन में आए दिन छेड़खानी किए जाने की बात कहते हुए लाइन की देखरेख में तैनात चौकीदार को हटाने की मांग की है।

दुग नाकुरी तहसील के बनलेख बाजार में गांव में गडेरा-बनलेख पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना की देखरेख के लिए एक चौकीदार को नियुक्त किया गया है लेकिन वह स्वयं ही लाइन से छेड़छाड़ कर रहा है। चौकीदार अपनी मर्जी से लोगों को नए कनेक्शन दे रहा है। विरोध करने वाले के घर को जाने वाली लाइन में पॉलीथिन फंसाकर पानी की सप्लाई रोक देता है। ग्रामीण खुशाल सिंह, योगेंद्र सिंह, भाष्कर सिंह, नीरज सिंह, कमलेश सिंह, चंचल सिंह समेत तमाम ग्रामीणों ने चौकीदार को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
लाइन की देखरेख के लिए पीटीसी कर्मचारी रखा गया है। जिसकी लगातार शिकायत मिल रही है। ग्रामीण लाइन की देखरेख के लिए किसी अन्य को रखने का प्रस्ताव बनाकर देंगे तो उसे तत्काल हटा दिया जाएगा। -सीएस देवड़ी, ईई, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed