फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers Repairs Canal

आपदा में क्षतिग्रस्त नहर की ग्रामीणों ने खुद की मरम्मत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers Repairs Canal
कपकोट में क्षतिग्रस्त नहर की इस तरह से पाइप और टिन लगाकर की ग्रामीणों ने वैकल्पिक व्यवस्था। संवा? - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में बीते दिनों हुई बारिश ने काफी नुकसान किया है। कपकोट गांव की लोअर नहर भी बारिश की भेंट चडढ़ गई। क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत करने के लिए ग्रामीण आगे आए और स्वयं ही पाइप और टिन लगाकर नहर में अस्थायी तौर पर पानी चलाया गया। विधायक सुरेश गढ़िया ने भी नहर की मरम्मत कर रहे ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

कपकोट की लोहर नहर का अधिकांश हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया था। इन दिनों क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। नहर टूटने से ग्रामीण परेशान हो गए थे। किसानों ने विभाग को भी सूचित किया, हालांकि विभाग से तत्काल नहर की मरम्मत होते नहीं दिख ग्रामीण खुद ही नहर को ठीक करने में जुट गए। ग्रामीणों ने नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से में प्लास्टिक के पाइप डाले और कहीं-कहीं पर टिन की चादर से भी पानी चलाने का प्रयास किया। वहीं, क्षेत्रीय विधायक गढ़िया भी मौके पर गए और ग्रामीणों के साथ हाथ बंटाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने स्वयं नहर की मरम्मत करने के लिए सराहनीय पहल की है। कहा कि आपदा के समय में हर किसी का योगदान अहम है। ग्रामीण महिमन सिंह कपकोटी ने कहा कि किसानों को सिंचाई और धान की रोपाई के लिए पानी की सख्त जरूरत थी। ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्वयं नहर की मरम्मत करने का निर्णय लिया है। वहां पर नारायण कपकोटी, नवीन कपकोटी, महेश कपकोटी, कृपाल सिंह, हीरा कपकोटी, चंदन सिंह, दान सिंह कपकोटी, महिमन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed