फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers of Devalchaunra started cleanliness campaign

देवलचौंरा के ग्रामीणों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Devalchaunra started cleanliness campaign
बागेश्वर के देवलचौंरा में सफाई करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत देवलचौंरा गांव में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने गांव के रास्तों और प्राकृतिक स्रोतों की सफाई की। अपने घर और आसपास के क्षेत्र को नियमित साफ रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान का नेतृत्व ग्राम प्रधान भागीरथी देवी ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। बीमारियों को दूर करने के लिए घर-आंगन का साफ होना बेहद जरूरी है। अभियान में गांव की महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। लोगों ने गांव के पैदल रास्तों, नौले, धारे और मंदिरों की सफाई की। सहायक बीडीओ केडी जोशी ने भी स्वच्छता अभियान में भागीदारी कर गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का आह्वान किया। वहां वीडीओ संजय टम्टा, वीपीडीओ इंद्रा गढ़िया, पानुली देवी, कमला देवी, प्रेमा देवी, मंजू देवी, गंगा देवी, भवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed